{"_id":"5eecfa778ebc3e431314a236","slug":"minister-of-state-for-agriculture-raised-the-issue-of-lack-of-water-in-canals-auraiya-news-knp5664653114","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखन सिंह ने नहरों में पानी छोडने के लिए जल शक्ति मंत्री को सौंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखन सिंह ने नहरों में पानी छोडने के लिए जल शक्ति मंत्री को सौंपा पत्र
विज्ञापन
फोटो 14- जलशक्ति मंत्री को पत्र सौंपते कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत।
- फोटो : AURAIYA
फोटो 14- जलशक्ति मंत्री को मांगपत्र सौंपते कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत।
कृषि राज्य मंत्री ने उठाया नहरों में पानी न आने का मुद्दा
जल शक्ति मंत्री को पत्र देकर जल्द नहरों में पानी छोड़ने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर (औरैया)। कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने शुक्रवार को लखनऊ में जल शक्ति मंत्री को पत्र देकर औरैया जिले की नहरों में पानी न आने का मुद्दा उठाया। साथ ही जल्द नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की। इसके अलावा बरसात से पहले नालों की सफाई के लिए औरैया के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किए जाने की भी मांग की है।
दिबियापुर के विधायक व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत शुक्रवार को लखनऊ में जल शक्ति मंत्री से मिले। उन्होंने बताया कि औरैया जिले में भोगनीपुर व इटावा डिवीजन की दो नहरें गुजरतीं हैं। इन्हीं दोनों नहरों से यहां की अधिकांश खेतों की सिंचाई होती है, पर अभी नहरों में पानी नहीं आ रहा है। इस समय धान की नर्सरी व अन्य फसलों के लिए पानी की आवश्यकता है। ऐसे में जल्द से जल्द नहरों में पानी छोड़ने की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही बरसात से पहले संबंधित नालों की सफाई के लिए औरैया के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया जाए। इस दौरान कृषि राज्य मंत्री के पीआरओ प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।