फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mentally ill elderly woman hanged herself to death

Auraiya News: मानसिक बीमार वृद्धा ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 27 Jun 2026 08:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 27 Jun 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Mentally ill elderly woman hanged herself to death
अयाना (औरैया)। गांव मुढ़ी हुलासराय गांव में शनिवार सुबह एक मानसिक बीमार वृद्धा ने रसोई घर की बल्ली से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब बेटा घर पहुंचा तो मां का शव फंदे पर लटकता देखा।
विज्ञापन

महिला पति की मौत के बाद से परेशान थी। गांव मुढ़ी हुलासराय निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उसके तीन भाई अवध, भूपेंद्र और अजय दिल्ली में रहकर निजी नौकरी करते हैं। वह गांव में रहकर मजदूरी करता है और अपनी बुजुर्ग मां रेवावती (70) पत्नी स्वर्गीय रामदास शर्मा की देखभाल करता था।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद आशीष गांव में ही स्थित अपने दूसरे मकान में सोने चला गया था। मां पुराने वाले घर में अकेली सो रही थीं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे जब आशीष घर पहुंचा तो रसोई घर में रेवावती का शव फंदे से लटका मिला। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष के अनुसार, पिता की मौत के बाद से ही मां का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वह अक्सर मानसिक तनाव में रहती थीं और आए दिन आत्महत्या करने की बात कहती थीं। इससे पहले भी उन्होंने कई बार नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed