{"_id":"5e7a371b8ebc3e769c72263d","slug":"meeting-auraiya-news-knp552213999","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी नेताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात कर सहयोग की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी नेताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात कर सहयोग की अपील की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना जागरूकता अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को डीएम व एसपी की मौजूदगी में जिले के व्यापारी नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। इस दौरान उन्होंने सभी व्यापारियों से इस महामारी के खिलाफ लड़ने में सहयोग की अपील की। साथ ही कहा कि प्रदेश में किसी भी चीज की कमी नहीं है। फिर भी यदि कोई भी व्यापारी भंडारण करते अथवा निर्धारित दर से अधिक पर सामान बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के व्यापारी नेताओं के साथ कैंप कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट होकर लड़ी जा रही लड़ाई के चलते पूरे प्रदेश में जरूरत पड़ने पर पूर्ण बंदी का ऐलान किया जाएगा। ऐसी स्थिति में खानपान व अन्य जरूरी सामानों की कोई भी व्यापारी भंडारण न करे। यही नहीं निर्धारित मूल्य से अधिक पर भी न बेचे। प्रदेश में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। इसलिए स्थितियों का फायदा उठाने का कतई प्रयास न किया जाए।
इस दौरान डीएम अभिषेक सिंह व एसपी सुनीति ने सभी व्यापारी नेताओं से बाहर से जिले में आने वाले किसी भी व्यक्ति के बारे में तत्काल उनको सूचना देने की अपील की, जिससे कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सावधानियों का क्रम न टूटे।
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता, सुधीर पुरवार, राजकुमार सक्सेना, अनुराग अग्रवाल व प्रदीप अग्रवाल ने जिले के व्यापारियों से कोरोना को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में सरकार का सहयोग करने की अपील की। साथ ही सभी व्यापारियों से आवश्यक सामान का भंडारण न करने व निर्धारित रेट से अधिक पर कोई भी सामान न बेचने की भी अपील की। साथ ही मंदिर मस्जिद आदि धार्मिक स्थलों पर भीड़ एकत्रित न करने की भी अपील की।