{"_id":"5e7a364a8ebc3e7693221fa9","slug":"meeting-auraiya-news-knp55221295","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सीज होंगी जिले की सीमाएं, बाहर से आने वालों को जांच के बाद प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सीज होंगी जिले की सीमाएं, बाहर से आने वालों को जांच के बाद प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बाहर से आने वाले लोगों को रोकने के लिए बुधवार की सुबह से जिले की सीमाएं सील कर दी जाएगी। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश 27 मार्च तक लागू रहेगा। साथ ही व्यापारियों के साथ बैठक कर लोगों को होम डिलीवरी की सुविधा मुहैया कराने की अपील की।
मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश पर जिले की सीमाएं बुधवार को सुबह से सील रहेंगी। यह निर्णय लाक डाउन के चलते लिया गया है। सभी अधिकारी जिले की सीमाओं पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बुधवार की सुबह से तैनात रहें। किसी भी बाहरी व्यक्ति को जिले में प्रवेश न दिया जाए और हर संदिग्ध व्यक्ति की कोरोना वायरस की जांच जरूर कराई जाए।
बाद में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में जिलाधिकारी ने अपील की कि वह अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखें। साथ ही होम डिलीवरी की सुविधा शुरू करें। लोगों को उनकी जरूरत का सामान उनके घरों तक पहुंचाने का काम करें। जिलाधिकारी ने जिले की जनता से अपील की है कि वह घरों में रहें। अपने जरूरत का सामान संबंधित दुकानदार से फोन कर घर पर मंगवाएं। साथ ही फुटकर सब्जी विक्रेता, ठेली वाले, दूध विक्रेताओं आदि लोगों से भी अपील की कि वह गलियों, सड़कों और कालोनियों में जाकर लोगों को जरूरत का सामान दें।