{"_id":"5e4988e38ebc3ee5cb233bbe","slug":"medical-treatment-during-dead-for-burn-of-fire-lady-in-auraiya-auraiya-news-knp545095545","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः केरोसिन से जलाई गई महिला की इलाज के दौरान सैफई अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः केरोसिन से जलाई गई महिला की इलाज के दौरान सैफई अस्पताल में मौत
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कखावतू स्थित कांशीराम कालोनी में 11 फरवरी को झुलसी महिला ने शनिवार को सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पड़ोसी दंपति पर केरोसिन डालकर जलाने की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांशीराम कालोनी निवासी रुबीना पत्नी शमशाद को 11 फरवरी को पड़ोसी ने केरोसिन डालकर जला दिया था। महिला को गंभीर हालत में सैफई में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। रविवार शाम शव के कालोनी स्थित घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि इस घटना मेें शनिवार को सुबह घायल की मां नूरबानो की तहरीर पर पड़ोस की कुसमा व उसके पति छोटे के खिलाफ हत्या का प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। महिला की मौत होने पर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।