फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Medical college got another oxygen plant

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज को मिला एक और ऑक्सीजन प्लांट

Sat, 26 Aug 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 26 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Medical college got another oxygen plant
औरैया। जिले के मेडिकल कॉलेज को शासन की ओर से एक नए ऑक्सीजन प्लांट की सौगात दी गई है। इससे मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट की संख्या बढ़कर तीन हो जाएगी। अब जिले के मरीजों को ऑक्सीजन की कमी के चलते दूसरे जिलों की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाहा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार 85.8 लाख की लागत से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करवाया जाना है। प्लांट के लिए 9.62 लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी द्वारा प्लेटफार्म तैयार करवाया जाएगा। प्लेटफार्म बनने के बाद प्लांट लगाने के लिए उपकरण की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज में दो ऑक्सीजन प्लांट मौजूद हैं। जिनसे वर्तमान में 100 शैया जिला अस्पताल में सुविधा ली जा रही। तीसरा प्लांट स्थापित होने से मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों के लिए अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने का कार्य करेगा। जिससे किसी भी विपरीत समय में कॉलेज को ऑक्सीजन क्रय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि एक माह के अंदर कॉलेज में स्टाफ की तैनाती हो सकती है। स्टाफ के आने के बाद उपकरणों व कॉलेज संचालन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जाना भी शुरू करा दिया जाएगा। बताया कि मेडिकल कॉलेज को अटल बिहारी मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से पत्र मिल चुका है। कॉलेज संचालन की अनुमति के लिए सितंबर के पहले सप्ताह तक नेशनल मेडिकल कमीशन में आवेदन किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि उनका लक्ष्य मेडिकल में बेहतरीन शिक्षा देने के साथ जिले के गंभीर मरीजों को दूसरे जिलों में रेफर करने की जगह जिले में ही अच्छी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed