{"_id":"6a4d470b33027b069c0f278c","slug":"massive-fire-in-a-garbage-pile-behind-the-clinic-auraiya-news-c-211-1-aur1009-147795-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: क्लीनिक के पीछे कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: क्लीनिक के पीछे कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग
Wed, 08 Jul 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला तकिया में मंगलवार सुबह एक क्लीनिक के पीछे पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।
लोगों की सूचना पर दमकल की गाड़ी ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग समय रहते बुझा ली गई और क्लीनिक तक नहीं पहुंच सकी।
अग्निशमन विभाग के अनुसार यह क्लीनिक डॉ. गीता सिंह का है। घटना के बाद जब मामले की जांच की गई तो मकान मालिक ने बताया कि कूड़े के ढेर में बच्चों के कुछ पटाखे रखे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं पटाखों में किसी तरह चिंगारी लगने से यह आग भड़की। इस आगजनी में वहां रखा पुराना कबाड़, एक बंद टीवी और सोफा जल गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। मकान मालिक के अनुसार, कोई बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है, आग की चपेट में आने से केवल वहां रखा कबाड़ ही जला है। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।