{"_id":"6505fc6ff6059297a30ac447","slug":"married-womans-death-under-suspicious-circumstances-allegation-of-assault-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-2985-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मारपीट का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचौसी।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी गांव में मायके आई विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
कंचौसी गांव निवासी पीयूष कुमार की बेटी प्रियांशू उर्फ प्रिया (30) वर्ष की शनिवार सुबह अचानक से हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतका के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। विवाहिता की मौत की जानकारी पर दिबियापुर थाना प्रभारी रामसहाय पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उसने एक वर्ष पहले बेटी की शादी शिवम पुत्र सरमन लाल निवासी लहुआ का पुर्वा थाना मंगलपुर कानपुर देहात के साथ की थी। आरोप लगाया कि ससुरालीजन उसकी बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप यह भी लगाया कि 15 सितंबर को ससुरालीजन बेटी को मारपीट कर घर छोड़ गए।
विज्ञापन
शनिवार सुबह हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका के बीमार रहने की बात भी सामने आई है। मामले की जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।