{"_id":"6043c4528ebc3e590c0a1158","slug":"mantri-listen-problems-auraiya-news-knp6160536154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
दिबियापुर में शिकायतें सुनते कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत।
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने शनिवार को नगर पंचायत दिबियापुर में समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन पर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बरमूपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज जल्द ही बनना शुरू हो जाएगा।
कृषि राज्य मंत्री ने बताया कि दिबियापुर विधानसभा समेत औरैया जिले में प्रदेश सरकार की विकास कार्यों संबंधी कई योजनाएं चल रहीं हैं। दिबियापुर क्षेत्र में सरकारी बस अड्डा बन रहा है।
जल्द ही प्रस्तावित औरैया-बेला के बीच फोर लेन व दिबियापुर में बाईपास की योजनाओं पर अनुमति मिलने की उम्मीद है। बैठक के दौरान जिला पंचायत चुनाव के कई दावेदार टिकट की जुगत में पहुंच गए। कृषि राज्य मंत्री ने राधाकांत पोरवाल, गिरिजाशंकर के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त कीं। इस दौरान चेयरमैन अरविंद पोरवाल, राज्य मंत्री पीआओ प्रमोद कुमार, गौरव राजपूत समेत अन्य कई भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।