{"_id":"4e3ce31ff85a4a9dadad061c737bc570","slug":"man-died-in-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की माैत
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया।
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे रोड पर ग्राम धरमपुर के समीप मार्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने जिला अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी आशीष पोरवाल (18) पुत्र भोलेनाथ सोमवार सुबह मार्निंग वॉक पर गया था। घर लौटने के दौरान हाइवे रोड ग्राम धरमपुर के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा होते देख घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के चाचा अश्वनी कुमार गुप्ता ने कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन