फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brahmanand, Anil, Madhyamand, and Ashok were elected directors in Dibiyapur

दिबियापुर में ब्रह्मानंद, अनिल, मर्याद और अशोक चुने गए संचालक

Tue, 06 Mar 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 06 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Brahmanand, Anil, Madhyamand, and Ashok were elected directors in Dibiyapur
नवनिर्वाचित संचालकों का स्वागत करते समर्थक - फोटो : amarujala

विज्ञापन

दिबियापुर(औरैया)।  क्रय विक्रय समिति दिबियापुर में 4 संचालकों के लिए चुनाव हुए। व्यक्तिगत संचालक के तौर पर ब्रह्मानंद मिश्रा एवं अनिल कुमार सिंह गौर चुने गए। जबकि जमुहां से मर्याद सिंह एवं धुपकरी से अशोक कुमार चुने गए। धुपकरी संचालक के पद पर हुए चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिले। हालांकि बाद में लाटरी डालकर अशोक कुमार को चुना गया। संचालक पद के चुनाव में सभी संचालक पदों पर भाजपाइयों का कब्जा रहा।

क्रय विक्रय समिति पर चुनाव के रिटर्निंग आफीसर धनश्याम दास ने बताया कि क्रय विक्रय समिति के कुल 11 संचालक के पदों में से 7 पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। दो व्यक्तिगत संचालक एवं दो वार्डों पर संचालक चुने जाने थे। दो व्यक्तिगत संचालकों के लिए अनिल कुमार सिंह, ब्रह्मानंद मिश्रा एवं पप्पी देवी ने नामांकन किए। कुल 1626 वोटों में से 392 वोट डाले गए।
विज्ञापन


अनिल कुमार सिंह को 179, ब्रह्मानंद मिश्रा को 211 एवं पप्पी देवी को 176 वोट मिले। इस प्रकार पहले दो स्थानों पर रहे अनिल कुमार सिंह एवं ब्रह्मानंद मिश्रा को व्यक्तिगत संचालक घोषित किया गया। इससे पहले वार्ड संख्या 5 जमुहां पर मर्याद सिंह एवं दर्शन सिंह के बीच चुनाव हुआ। इसमें मर्याद सिंह को 6 एवं दर्शन सिंह को 4 मत मिले। वार्ड 7 धुपकरी पर नृपेंद्र एवं अशोक कुमार को 7-7 वोट मिले। बाद में लाटरी डालकर अशोक कुमार को विजेता घोषित किया गया। आरओ धनश्याम दास, एआरओ सर्वेश कुमार, एडीओ हिमांशु सोनकर, सचिव लल्लन बाबू राजपूत ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रय-विक्रय समिति संचालक चुनाव परिणाम
औरैया- राम पाल सिंह यादव, ओम प्रकाश पांडेय, ऋषि पांडेय, बृजेंद्र राजपूत
दिबियापुर -मर्याद सिंह, अशोक वर्मा, बृहमानंद मिश्रा, अनिल सिंह  गौर
अछल्दा- सुशीला देवी
बिधूना- अवधेश सिंह भदौरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed