{"_id":"0c6d381cc9075a3c351cb8a058e86d81","slug":"machines-willing-to-come-work-fast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीनें आने को तैयार, काम में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीनें आने को तैयार, काम में तेजी
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ वर्षों से निर्माणाधीन पड़े 132 केवी देवकली विद्युत उप संस्थान पर शासन की नजरें इनायत होते ही धड़ल्ले से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उप संस्थान परिसर में तीन ठेकेदारों द्वारा दिन रात काम को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं उप संस्थान पर लगने वाली मशीनों को लेकर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। लेकिर मार्ग निर्माण में हो रही देरी के चलते मामला खटाई में पड़ा हुआ है।
देवकली विद्युत उप संस्थान का निर्माण शुरू होते ही शहर के लोगों में 2016 में इससे विद्युत आपूर्ति मिलने की उम्मीद जग गई है। वहीं अधिकारी भी इसके निर्माण पूरा होने के लिए आशांवित दिखाई दे रहे हैं। आठ वर्षों से निर्माण को लेकर तमाम व्यवधानों के बाद अब जाकर शासन की नजरें इनायत हुई हैं
विज्ञापन
टेंडर के बाद कार्यदाई संस्था की ओर से काम की गति को जोरशोर से बढ़ाया गया है। जल्द से जल्द निर्माण पूरा कराने को तीन ठेकेदारों की मदद से बाहर के मजदूरों के माध्यम से उप संस्थान पर दिन रात काम कराया जा रहा है। इससे इस उप संस्थान के निर्माण को 2016 तक पूरा होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
वर्तमान में उप संस्थान पर कंट्रोल रूम निर्माण व टावर लगाने का काम जारी है। कंपनी की ओर से उप संस्थान पर लगने वाली मशीनें तैयार कर दी गई हैं। लेकिन संस्थान का मार्ग न बन पाने के कारण अभी मशीनों के आने का मामला लटका हुआ है। जबकि अन्य उपकरणों के आने का सिलसिला जारी है।
132 केवी देवकली विद्युत उप संस्थान का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। विभाग की देखरेख में कराए जा रहे निर्माण कार्य में अभी कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है।
कंट्रोल रूम बनने के कारण मार्ग निर्माण में अवरोध पैदा हो रहा है। जैसे ही यह काम पूरा हो जाएगा मार्ग का निर्माण भी करवा दिया जाएगा। हमारा पूरा प्रयास है कि 2016 में इसी उप संस्थान से शहरवासियों को विद्युत आपूर्ति मिल सके।- रामवीर सिंह, एक्सईएन ट्रांसमिशन