{"_id":"606df9318ebc3e5916635f7d","slug":"love-couple-married-in-thana-auraiya-news-knp6221565150","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में प्रेमी युगल ने एक दूसरे को पहनाई माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में प्रेमी युगल ने एक दूसरे को पहनाई माला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। प्रेमी युगल की साथ रहने की जिद के आगे आखिरकार परिजन हार गए। बुधवार शाम दिबियापुर थाने में परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी और प्रेमिका ने शादी कर ली।
एक गांव निवासी लड़की के भाई के दोस्त का घर पर काफी समय से आना जाना था। इससे लड़की और भाई के दोस्त के बीच प्रेम हो गया। अलग-अलग बिरादरी के होने के कारण लड़की पक्ष द्वारा दिए गए शादी के प्रस्ताव को लड़के के परिजनों ने ठुकरा दिया। इस बीच लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई। लेकिन ये बात प्रेमी और प्रेमिका को रास नहीं आई। 28 मार्च को दोनों घर से चले गए। लड़की पक्ष ने थाने में शिकायत की। काफी प्रयास के बाद बुधवार को प्रेमी युगल दिबियापुर थाने पहुंचा।
यहां पर परिजनों के सामने प्रेमी युगल ने साथ रहने की जिद पकड़ ली। आखिरकार प्रेमी युगल की जिद के आगे दोनों के परिजन शादी के लिए रजामंद हो गए। परिजनों की रजामंदी व उनकी मौजूदगी में थाने के अंदर स्थित मंदिर में प्रेमी युगल ने शादी रचाई। परिजनों ने बताया कि 23 अप्रैल को विधिवत रस्में पूरी होगी। प्रेमिका परिजनों के साथ गांव चली गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि दोनों पक्ष शादी के लिए रजामंद हो गए हैं।