फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   License of Krishna Hospital canceled due to negligence in treatment

इलाज में लापरवाही पर कृष्णा हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त

Mon, 27 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
License of Krishna Hospital canceled due to negligence in treatment
औरैया। ऐरवाकटरा कस्बे के कृष्णा हॉस्पिटल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई थी। सीएमओ द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने महिला के गंभीर होने पर रेफर न करने और लापरवाही बरतने की रिपोर्ट सीएमओ को दी। इसके बाद सोमवार को हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के कटरा भटपुरा निवासी अली हसन की पत्नी रुखसाना(30) की 24 जून की रात प्रसव के बाद मौत हो गई थी। इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने हंगामा किया तो अस्पताल संचालक और स्टाफ शव छोड़ कर मौके से भाग निकले थे। पति की तहरीर पर पुलिस ने कृष्णा हास्पिटल के संचालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि डिप्टी सीएमओ डॉ. शलभ मोहन के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच में कई खामियां पाईं। वहीं पाया गया है कि महिला कमजोर थी और उसकी हालत बिगडने के बाद भी उसे जिला अस्पताल व अन्य संस्थान के लिए रेफर नहीं किया गया। अस्पताल संचालक व स्टाफ ने प्रसूता के इलाज में लापरवाही की है। इस पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed