{"_id":"65d250549682667c15047c74","slug":"land-being-searched-for-homeopathy-hospital-auraiya-news-c-211-1-aur1002-108777-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: होम्योपैथी चिकित्सालय को लेकर तलाशी जा रही जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: होम्योपैथी चिकित्सालय को लेकर तलाशी जा रही जमीन
Mon, 19 Feb 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
औरैया। मेडिकल कॉलेज, 100 शैया जिला अस्पताल के बाद अब 50 शैया जिला होम्योपैथी चिकित्सालय को लेकर जिले में कवायद में शुरू की गई है। संबंधित विभाग की ओर से जिला प्रशासन के साथ तालमेल बैठाते हुए चिकित्सालय को लेकर जमीन तलाशी जा रही है। एक सप्ताह के अंदर जमीन चिह्नित करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी है।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में होम्योपैथी चिकित्सा की दिशा में भी काम शुरू हो गया है। वर्षों से किराये के भवनों व दूसरे विभागों की सरकारी बिल्डिगों में संचालित हो रहे होम्योपैथी अस्पतालों को जहां आयुष मिशन से स्वयं की बिल्डिंग नसीब होगी। वहीं अब जिले को 50 शैया जिला होम्योपैथी चिकित्सालय की सौगात भी मिलेगी।
इसके लिए होम्योपैथी विभाग की ओर से प्रशासन के साथ जमीन तलाशने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए सहूलियत के मानकों को अपनाया जा रहा है। खास तौर पर स्वास्थ्य सेवाओं के हब बनने जा रहे चिचौली व सेहुद के आसपास इस चिकित्सालय को स्थापित करने की तैयारी है। होम्योपैथी विभाग के उच्चाधिकारियों के लिए ककोर मुख्यालय समीप जमीन को काफी उचित माना जा रहा है। उच्चाधिकारियों की माने तो जल्द ही जमीन चिह्नित हो जाएगी। जिसके बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
बोले जिम्मेदार-- -
50 शैया जिला होम्योपैथी चिकित्सालय के लिए जमीन को तलाशा जा रहा है। ककोर समीप चिकित्सालय बनने से काफी सहूलियत रहेगी। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।- डॉ. सुधांशु दीक्षित, जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी

बोले जिम्मेदार