फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lakhs of rupees defrauded GST by creating fake firm, FIR registered

Auraiya News: फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी को लगाया लाखों का चूना, प्राथमिकी

Tue, 24 Feb 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 24 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees defrauded GST by creating fake firm, FIR registered
औरैया। फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी के मामले में पुलिस ने राज्य कर अधिकारी की तहरीर पर एक और मामला मंगलवार को दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राज्य कर अधिकारी विजय शंकर दीक्षित के अनुसार गांव खानपुर निवासी मोहम्मद चांद ने मून इंटरप्राइजेज नाम से एक व्यावसायिक फर्म पंजीकृत कराई थी। जांच में पाया गया कि आरोपी ने वर्ष 2022-23 के दौरान फर्जी खरीदारी दिखाकर बड़े पैमाने पर बिक्री की और अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया।
विभाग को जब इस फर्जीवाड़े का अंदेशा हुआ तो 13 फरवरी 2023 को घोषित व्यापार स्थल का भौतिक सत्यापन कराया गया। जांच टीम को मौके पर मून इंटरप्राइजेज का कोई वजूद ही नहीं मिला। विभाग द्वारा समन जारी किए जाने के बाद भी आरोपी मोहम्मद चांद उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद उसका जीएसटी नंबर को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने राज्य कर अधिकारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच देवकली चौकी प्रभारी संजीव कुमार को सौंपी गई है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed