फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Laharapur won the match by defeating Amaliya Purva.

Auraiya News: अमलिया का पुरवा को हराकर लहरापुर ने जीता मैच

Sun, 19 May 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Laharapur won the match by defeating Amaliya Purva.
अछल्दा। क्षेत्र के गांव कछपुरा देवराव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को लहरापुर व अमलिया का पुरवा टीम के बीच मैच हुआ। जिसमें लहरापुर टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


शाक्य क्रिकेट क्लब के द्वारा कछपुरा देवराव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को अमलिया का पुरवा और लहरापुर टीम के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर अमलिया का पुरवा टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और नौ ओवरों में 58 रन बनाए।
विज्ञापन

अमलिया का पुरवा की तरफ से अजय ने 21, उदयवीर ने 8 रन, सनोज ने आठ, अखिलेश ने 10 रन बनाए। दूसरी पारी खेलने मैदान में उतरी लहरापुर टीम के खिलाड़ी ऋषभ ने 23, विराट ने आठ, संटू ने नौ, कौशल ने तीन, विकास ने दो रन बनाए। मैच आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मनु, सुमित, नितिन आदि लोग मौजूद रहे। मैच देखने के लिए कछपुरा व इसके आस-पास गांव के खिलाड़ी मैदान में पहुंचे। वहीं लहरापुर के खिलाड़ी ऋषभ कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed