{"_id":"5d0e73b48ebc3e67cc6d5857","slug":"kanya-sumangal-yojana-auraiya-news-knp497404040","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या सुमंगल योजना हुई लागू, आवेदन करें पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या सुमंगल योजना हुई लागू, आवेदन करें पात्र
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश में कन्याओं की भविष्य और विकास के लिए शासन की तरफ कन्या सुमंगल योजना का आगाज कर दिया गया है। यह योजना छह चरणों में लागू होगी और कुल मिलाकर 15 हजार रुपये का लाभ दिया जाएगा।
प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि कन्या के पैदा के साथ उसकी उच्च शिक्षा तक सरकार द्वारा 15 हजार रुपये अलग-अलग मदों में दिए जाएंगे। शासन के निर्देशानुसार एक परिवार में सिर्फ दो कन्याओं को इसका लाभ मिलेगा। बालिका के पैदा होने के साथ शासन की ओर से दो हजार रुपये मिलेंगे। एक वर्ष की आयु तक पूर्ण टीकाकरण हो जाने पर एक हजार रुपये, स्कूल में प्रथम कक्षा में प्रवेश के साथ दो हजार रुपये, कक्षा छह में पहुंचने पर दो हजार रुपये, कक्षा नौ में पहुंचने पर तीन हजार रुपये और 12वीं कक्षा पास करने के बाद पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। इस प्रकार छह स्टेज में कुल 15 हजार रुपये मिलेंगे। लाभार्थी को योजना के तहत देय धनराशि पीएफएमएस के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। लाभार्थी के अवयस्क होने पर उसकी मां या मां के न होने की दशा में पिता के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कार्यालय में फिलहाल आँफ लाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। शासन से सर्वर प्राप्त होने के बाद लाभार्थी आनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि प्रत्येक परिवार की दो कन्याओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। पहली कन्या के जन्म के बाद जुड़वा कन्याओं का जन्म होता है तो तीनों को इसका लाभ मिलेगा। पात्र परिवार यूपी के निवासी हों और वार्षिक आय तीन लाख रुपये से ज्यादा न हो। परिवार में अधिकतम दो बच्चे ही हों। जिन कन्याओं का जन्म एक अप्रैल 2019 के बाद हुआ होगा, उनको ही योजना का लाभ मिलेगा।