फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kanishka became the topper in high school and Anushka in intermediate.

Auraiya News: हाईस्कूल में कनिष्का और इंटरमीडिएट में अनुष्का बनीं टॉपर

Fri, 24 Apr 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 24 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kanishka became the topper in high school and Anushka in intermediate.
औरैया। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा। बेटों को पीछे छोड़ हाईस्कूल में 95 प्रतिशत अंकों के साथ सेंट साईंनाथ इंटर कॉलेज दिबियापुर की कनिष्का ने जिला टॉप किया। वहीं इंटरमीडिएट में श्री राधाकृष्ण इंटर कॉलेज फफूंद की छात्रा अनुष्का ने 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर का खिताब हासिल किया। प्रदेश के टॉप टेन की सूची में किसी को भी स्थान नहीं मिल सका।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को शाम चार बजे परीक्षा परिणाम जारी हुए तो छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। हाईस्कूल में परीक्षा परिणाम जहां 91.26 प्रतिशत रहा तो वहीं इंटरमीडिएट 78.62 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। हाईस्कूल में सहार स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की अक्शा शेख 94.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में द्वितीय और रंजीत प्रताप सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र कामरान ने 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इसी तरह इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर 91 प्रतिशत अंकों के साथ जनक दुलारी बालिका इंटर कॉलेज औरैया के राज दुबे रहे। तीसरे स्थान पर एसपी शिवानंद इंटर कॉलेज दिबियापुर की छात्रा शिवन्या 90.40 प्रतिशत अंकों के साथ रहीं। टॉपर्स के घर बधाई देने वालों की कतार लगी रही। वहीं कॉलेजों में शिक्षकों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
10वीं में प्रदेश में 27वां तो 12वीं में 50वां स्थान
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ ही परिणाम प्रतिशत के अनुसार जिलेवार रैंकिंग भी जारी की गई। इसमें औरैया का प्रदर्शन औसत रहा। हाईस्कूल के परिणाम में जिले को 27वां स्थान मिला तो वहीं 12वीं में प्रदेश में 50वां स्थान हासिल किया।

---
हाईस्कूल में बढ़ा इंटरमीडिएट में गिरा परिणाम का प्रतिशत
बीते वर्ष के मुकाबले इस बार हाईस्कूल में औरैया का प्रदर्शन कुछ बेहतर रहा तो इंटरमीडिएट में प्रदर्शन खराब हो गया। हाईस्कूल का परिणाम बीते वर्ष 89.23 प्रतिशत रहा था, जो इस बार करीब दो प्रतिशत बढ़कर 91.26 प्रतिशत रहा। वहीं 12वीं का परिणाम बीते वर्ष 81.77 प्रतिशत था, जो इस बार करीब 3 प्रतिशत घटकर 78.62 प्रतिशत पर आ गया।
---
आंकड़े

हाईस्कूल
पंजीकृत-20879
उपस्थित-19440
उत्तीर्ण-17741
परिणाम-91.26 प्रतिशत
बीते वर्ष परिणाम-89.23 प्रतिशत

---
इंटरमीडिएट
पंजीकृत-19886

उपस्थित- 19474

उत्तीर्ण-15311
परिणाम-78.62 प्रतिशत
बीते वर्ष परिणाम-81.77 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed