{"_id":"68dd6a8d41430729d404e0ac","slug":"juvenile-arrested-for-attacking-pradhans-husband-auraiya-news-c-211-1-aur1009-132414-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रधान के पति पर हमला के आरोप में बाल अपचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रधान के पति पर हमला के आरोप में बाल अपचारी गिरफ्तार
Wed, 01 Oct 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। प्रधान के पति पर हमला करने के आरोप में बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस चार अन्य आरोपी को जेल भेज चुकी है। आरोपियों ने 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने से पहले घटना का अंजाम दिया था।
सदर कोतवाली के गांव क्वोंटरा प्रधान के पति अखिलेश पांडेय जिला प्रशासन के निर्देश पर तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे। तभी शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी मयंक दुबे, आशीष अवस्थी, आयुश चतुर्वेदी, आवास-विकास कालोनी निवासी गोलू दुबे, गांव क्वोंटरा निवासी मोहित यादव, श्रीधर, हर्ष यादव, प्रखर मिश्रा, कपिल यादव, श्याम यादव, पुत्तू, गौतम दुबे व 70 अज्ञात ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
आरोपी आयुष चतुर्वेदी ने प्रधान पति का कान चबा लिया था। जिसे मौके से पकड़ लिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। मौके से पकड़े गए आरोपी आयुष को जेल भेज दिया गया था। मुख्य आरोपी मयंक दुबे, प्रखर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जबकि ऋषभ को पकड़कर जेल भेज दिया था। जानलेवा हमले में शामिल 13 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस ने मंगलवार शाम पकड़ लिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बाल अपचारी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।