फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Judicial work will start in 13 courts from today

जिला जज सहित 13 न्यायालयों में आज से कार्य शुरू

Thu, 21 May 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Judicial work will start in 13 courts from today
उच्च न्यायालय से जारी नई गाइड लाइन के तहत 22 मई से जिला जज सहित 13 न्यायालयों में कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना ने गुरुवार को इस आशय का आदेश जारी करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी निर्देश दिए।
जिला जज के अलावा फैमिली कोर्ट, अपर जिला जज के सात कोर्ट, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सहित 13 न्यायालयों में 22 मई से सीमित न्यायिक कार्य शुरू हो जाएगा।
जिला जज डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना ने आदेश किया है कि न्यायालय कक्ष में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा।
न्यायिक अधिकारियों को कोट व गाउन पहनना अनिवार्य नहीं है। न्यायालय परिसर में शपथ आयुक्त, स्टांप वेंडर व टाइपिस्ट को सीमित संख्या में प्रवेश दिया जाएगा। आदेश की विस्तृत जानकारी कोर्ट मैनेजर विपिन कुमार सिन्हा व मंजीत सिंह (आईसीटी) कंप्यूटर या वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन

जनपद के न्यायालयों में 23 से तीन दिन तक न्यायिक कार्य बंद रहेगा। 23 को महीने का चौथा शनिवार, 24 को रविवार व 25 को ईद का अवकाश रहेगा। अधिवक्ता शिवम शर्मा के अनुसार तीन दिन के बाद 26 को कोर्ट खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed