फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jam formed before Diwali festival, vehicles crawled on the road

Auraiya News: दीपावली त्योहार से पहले जाम बना नासूर, सड़क पर रेंगे वाहन

Fri, 03 Nov 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jam formed before Diwali festival, vehicles crawled on the road
औरैया। दीपावली त्योहार को लेकर शहर स्थित बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों की भीड़ ज्यादा है। सड़क पर वाहनों से लेकर पैदल राहगीरों की संख्या भी ज्यादा है।
विज्ञापन

ऐसे में यातायात व्यवस्था काफी हद तक बेपटरी हो गई है। चौराहों व नाकों पर तैनात यातायात पुलिस की मशक्कत भी इस दुश्वारी को दूर नहीं कर पा रही है। शहर के प्रत्येक मार्ग पर शुक्रवार को जाम के हालात रहे।
विज्ञापन

शहर के सुभाष चौराहे से निकलने वाली रोडवेज बसों का आवागमन दिनभर होता है। शुक्रवार को पूरे दिन जैसे ही रोडवेज डिपो की बस सुभाष चौक पर पहुंची वैसे ही वाहनों का जाम कानपुर रोड पर लगता रहा। प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े वाहन भी जाम बढ़ाने में कारण बने। वहीं, संजय गेट से लेकर जिला अस्पताल के पास पूरे दिन वाहनों का रुक-रुककर जाम लगता रहा। रेंगते हुए वाहनों का आवागमन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय गेट से निकल रही शोभायात्रा के दौरान सदर एसडीएम का वाहन भी फंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान यातायात पुलिस के एक कर्मी के पहुंचने पर किसी तरह से वाहन को निकाला जा सका। वाहन चालकों की माने तो चंद मीटर की दूरी के लिए उन्हें काफी समय लगा। सड़क किनारे खड़े वाहन भी जाम कारण बन रहे हैं।

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। नो-इंट्री का सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है। कर्मियों की तैनाती का दायरा बढ़ाया गया है। मुख्य मार्गों पर प्वाइंट बढ़ा दिए गए हैं। जाम न लगे इसको लेकर वाहन चालकों को रुक-रुककर हिदायत देने का प्रयास किया जा रहा है। -रवि श्रीवास्तव, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed