फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Issues of local people in ground report regarding Uttar Pradesh 2027 elections in Bidhuna Assembly

सत्ता का संग्राम: बिधूना में विकास या दूसरे मुद्दे? विधायक के कामकाज पर क्या है जनता की राय, देखें रिपोर्ट

Mon, 21 Sep 2026 04:37 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बिधूना (औरेया)
अमर उजाला नेटवर्क, बिधूना (औरेया) Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 21 Sep 2026 04:37 PM IST
सार

सत्ता का संग्राम: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला का ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। अभियान के तहत टीम बिधूना विधानसभा क्षेत्र में पहुंची और युवाओं, महिलाओं व स्थानीय लोगों से बातचीत की। लोगों ने विधायक के कामकाज, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अपनी राय साझा की। 
 

विज्ञापन
Issues of local people in ground report regarding Uttar Pradesh 2027 elections in Bidhuna Assembly
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

सत्ता का संग्राम: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा समेत तमाम दल अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत बिधूना विधानसभा क्षेत्र में पहुंची और जनता का मूड जानने की कोशिश की। यहां स्थानीय लोगों, युवाओं और महिलाओं से बातचीत में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। लोगों ने सपा विधायक रेखा वर्मा के कामकाज और क्षेत्र में उनकी सक्रियता को लेकर भी अपनी राय रखी। कुछ लोगों ने राज्य सरकार की योजनाओं और कामकाज की सराहना की, जबकि स्थानीय विकास और रोजगार को लेकर कई सवाल भी उठाए। बिधूना की जनता के मन की बात...

विज्ञापन

सपा विधायक के काम पर क्या बोली जनता?
बिधूना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की विधायक रेखा वर्मा के कामकाज को लेकर लोगों से बातचीत की गई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और विधायक की सक्रियता को लेकर अपनी राय रखी। नवीन तिवारी ने कहा कि पिछले पांच साल में क्षेत्र में किसी तरह का काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मायावती के कार्यकाल में बनाया गया बस अड्डा आज तक शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, अतुल कुमार ने आरोप लगाया कि विधायक रेखा वर्मा जनता से दूर रहती हैं। उन्होंने क्षेत्र की खराब सड़कों का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिधूना विधानसभा में युवाओं के मुद्दे क्या?
बिधूना विधानसभा क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की गई कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उनके लिए कौन से मुद्दे अहम होंगे। इशान चौहान ने कहा कि मौजूदा सरकार में बिना घूस के लोगों को नौकरियां मिली हैं। उन्होंने शिक्षकों के लिए शुरू की गई कैशलेस चिकित्सा योजना का भी जिक्र किया। युवाओं ने रोजगार, शिक्षा और स्थानीय स्तर पर सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को भी चुनाव में महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन

कौन-कौन सी योजनाओं का मिल रहा फायदा?
गौरव सिंह ने बताया कि बिधूना क्षेत्र में रोजगार को लेकर काफी समस्या है। स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। उच्च शिक्षा के लिए भी युवाओं को बाहर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में लोग स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे। गौरव सिंह का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा कोई भी बड़ा मुद्दा विधायक की ओर से विधानसभा में नहीं उठाया गया है। हालांकि, उन्होंने क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था को अच्छा बताया।

सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को कितने नंबर?
अशोक चौहान ने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने काफी अच्छा काम किया है। हालांकि, उन्होंने इन कार्यों का श्रेय राज्य सरकार को दिया। उनका कहना है कि स्थानीय विधायक जनता से दूर रहती हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे अहम रहेंगे। लोगों का मतदान भी राज्य सरकार की ओर से किए गए कार्यों को ध्यान में रखकर होने की बात उन्होंने कही।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed