{"_id":"6654cf2e9c1d5f46cb06dc76","slug":"inter-meritorious-students-will-get-80-thousand-annual-scholarship-auraiya-news-c-211-1-aur1005-112650-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इंटर के मेधावियों को मिलेगी 80 हजार सालाना छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इंटर के मेधावियों को मिलेगी 80 हजार सालाना छात्रवृत्ति
विज्ञापन
औरैया। इंटर के मेधावी छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की पढ़ाई में इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना सहायक होगी। विज्ञान विषय की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 80 हजार रुपये प्रति वर्ष धनराशि दी जाएगी। बता दें कि भारत सरकार की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना संचालित हो रही है।
इस इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत कक्षा छह से 10 तक के छात्रों को विज्ञान क्षेत्र में मॉडल और उनके प्रदर्शन के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है। इसी योजना के तहत इंटर के मेधावियों के लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना चलाई जा रही है। इसमें इंटर के सभी बोर्ड के छात्रों को 80 हजार रुपये की सहायता छात्रवृत्ति के रूप में उपलब्ध कराई जा रही है जो इंजीनियर मेडिकल के साथ डिग्री कोर्स के साथ-साथ पीजी करके रिसर्च और इनोवेशन अनुसंधान और नवाचार करना चाहते है।
योजना के तहत चयन प्रदेश में किए गए आवेदन की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव ने बताया कि स्कूल खुलते ही इंस्पायर योजना के तहत कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई जाएगी। इंटर पास मेधावी छात्र सीधे साइड पर जाकर आवेदन कर सकते है। उनका चयन प्रदेश स्तर से ही किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
इस तरह करें आवेदन
छात्र-छात्राओं को https://www.online-inspire.gov.in/ पर आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ एसबीआई पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी लगानी होगी। इसके साथ ही अपने शैक्षिक योग्यता का विवरण देना होगा। इस साल पास होने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे।
-- -- -- -- -- --
इन विषयों में पढ़ाई करने वालों को मिलेगी छात्रवृत्ति
फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोकेमेस्ट्री, मैथ्स, जूलॉजी, बायोलॉजी, स्टैटिसटिक्स, जियोलॉजी, एस्ट्रोनॉमी, इलेक्ट्रानिक्स, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी, जियोफिजिक्स आदि।