{"_id":"5e78e8fe8ebc3e6fea5a4d90","slug":"instructions-to-11-employees-to-do-home-quarantine-in-auraiya-auraiya-news-knp552036966","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: 11 कर्मचारियों को होम क्वारंटीन करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: 11 कर्मचारियों को होम क्वारंटीन करने के निर्देश
विज्ञापन
औरैया। रेलवे की फ्रेट कारीडोर पर काम करने वाली एक कंपनी के कर्मचारियों ने रविवार को खांसी, जुकाम व बुखार आने की शिकायत की थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिबियापुर पहुंचकर 11 कर्मियों को होम क्वारंटीन करने के लिए कहा। होम क्वारंटीन के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग निगरानी करेगा।
रेलवे फ्रेट कारीडोर में काम कर रही एक कंपनी के 20 कर्मियों ने अलग-अलग समय पर कृष्णा मेडिकल सेंटर पहुंचकर खांसी, बुखार, जुकाम की शिकायत की थी। सभी ने बताया था कि वह लोग जिस आफिस में जाते हैं वहां पर विदेश से कुछ इंजीनियरों का आना-जाना होता है। साथ ही पिछले दिनों एक मीटिंग में विदेश से लौटा एक इंजीनियर भी था। इस पर कृष्णा मेडिकल सेंटर के निदेशक डॉ.ब्रजेश यादव ने सीएमओ कार्यालय में सूचना दे दी थी।
सोमवार की शाम दिबियापुर में कृष्णा मेडिकल सेंटर पर पहुंचे कोरोना संदिग्ध कर्मियों की नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने जांच की। डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि कुल 11 कर्मियों की जांच की गई। किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दिए। इन कर्मियों में से एक कर्मी 4 मार्च को दुबई से लौटा था। इसलिए सभी 11 कर्मियों को अगले 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
उधर, नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की शंका व्यक्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पास 4 थर्मल स्कैनर हैं। एक 100 बेड जिला चिकित्सालय पर, दूसरा 50 बेड औरैया चिकित्सालय पर, तीसरा जिला न्यायालय में एवं चौथा रेलवे स्टेशन फफूंद पर उतरने वाले यात्रियों की जांच के लिए दिबियापुर सीएचसी पर दिया गया है।
वहीं, 20 फरवरी को रसिया से लौटे औरैया शहर निवासी एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमण का संदेह होने पर चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया। उसने जुकाम खांसी की शिकायत की थी। डा.शिशिर पुरी के अनुसार मंगलवार को संदिग्ध कोरोना संक्रमित व्यक्ति का सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।