{"_id":"65d8f9e7032cfcab8d0299a4","slug":"instructions-for-departmental-action-against-je-for-negligence-in-recovery-from-defaulters-auraiya-news-c-211-1-aur1002-108983-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बकायेदारों से वसूली में लापरवाही पर जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बकायेदारों से वसूली में लापरवाही पर जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
औरैया। जिले में बकायेदारों से वसूली को लेकर की जा रही समीक्षा के तहत बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर कानपुर ने शुक्रवार को जिले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिधूना में डिस्काम के बकायेदारों से वसूली की प्रगति कम देख चीफ इंजीनियर ने जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को लेकर ईसी को निर्देश दिए हैं।
वहीं एसडीओ को तीन दिन में वसूली में तेजी लाने का अल्टीमेटम दिया है। निर्देश के बाद भी सुधार न होने पर संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर राम प्रकाश शुक्रवार को औरैया जिले के औचक निरीक्षण के तहत बिजली केंद्र बिधूना पहुंचे। जहां उन्होंने बकाएदारों से वसूली को लेकर जेई ओमवीर सिंह व एसडीओ उपेंद्र यादव से प्रगति की जानकारी ली।
इस दौरान वसूली की प्रगति धीमी देख चीफ इंजीनियर ने दोनों अधिकारियों की डांट लगाई। साथ ही वसूली में सुधार के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। वहीं चीफ इंजीनियर ने जेई ओमवीर सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने को अधीक्षण अभियंता औरैया को निर्देश दिए। इसके बाद चीफ इंजीनियर ने कस्बे में कई दुकानों पर पहुंचकर मीटर व बिजली बिल देखे।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता बृज मोहन ने बताया कि चीफ इंजीनियर को औचक निरीक्षण में बिधूना में बकाएदारों से वसूली की प्रगति कम मिली। इस पर उन्होंने एसडीओ व जेई को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। साथ ही जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को लेकर उन्हें पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।