{"_id":"695ea28ccdd94972bb0b5975","slug":"inferior-materials-were-used-in-the-construction-of-the-police-station-building-auraiya-news-c-211-1-aur1008-137419-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: थाने की इमारत बनाने में घटिया सामग्री इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: थाने की इमारत बनाने में घटिया सामग्री इस्तेमाल
विज्ञापन
सहार। सीडीओ संत कुमार ने टीम के साथ सहार थाने की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण थाना प्रभारी की ओर से निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग की शिकायत के बाद हुआ। इस दौरान सीडीओ ने सिडको के जेई को फटकार लगाई। ठेकेदार को निर्माण तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने भवन के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से अवलोकन किया। जांच में दीवारों की गुणवत्ता, प्लास्टर, छत तथा अन्य संरचनात्मक कार्यों में कई गंभीर खामियां पाई गईं। कुछ स्थानों पर मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किए जाने तथा कार्य में लापरवाही बरते जाने के संकेत मिले। निर्माण स्थल पर साफ-सफाई एवं सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की। जांच के दौरान निर्माणदायी संस्था सिडको के जेई की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई। सीडीओ ने जेई से निर्माण संबंधी अभिलेख, माप पुस्तिका तथा उपयोग में लाई गई सामग्री का विवरण तलब किया।
सीडीओ ठेकेदार को निर्देश दिए कि मानक के विपरीत पाए गए सभी कार्यों को तत्काल तोड़कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दोबारा निर्माण कार्य की सतत निगरानी की जाए तथा प्रत्येक चरण की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।