फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man was beaten for asking for the return of money he had lent; there are also allegations that he was forced to drink urine.

Auraiya News: उधार दिए रुपये मांगने पर युवक को पीटा था, पेशाब पिलाने का भी आरोप

Sun, 18 Oct 2026 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten for asking for the return of money he had lent; there are also allegations that he was forced to drink urine.
अयाना (औरैया)। उधार दिए 40 हजार रुपये वापस मांगने पर एक युवक को बेरहमी से पीटा गया और जबरन पेशाब पिलाया गया। इस घटना से आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी कानपुर के अस्पताल में 11 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी विजय लक्ष्मी ने पुलिस को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गांव के राहुल कुमार और अजान सिंह ने रक्षाबंधन से करीब 10 दिन पहले उनके पति दिनेश कुमार से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर दोनों आरोपी दिनेश को 27 अगस्त को अयाना ले गए। आरोप है कि वहां शराब ठेके के सामने दिनेश के साथ मारपीट की गई। इसके बाद गांव के बाहर एक सुनसान स्थान पर भी उसे पीटा गया और अभद्रता की गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि इस दौरान दिनेश को जबरन पेशाब भी पिलाया गया। अगले दिन भी दोनों युवकों ने दिनेश का मजाक उड़ाकर उसे समाज में बदनाम करने की धमकी दी। इन सब बातों से दिनेश बहुत आहत हुआ। इसके बाद उसने जहर खा लिया था।
विज्ञापन

दिनेश की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अयाना अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बाद में उसे कानपुर रेफर किया गया। कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान 11 सितंबर को उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि विजय लक्ष्मी की तहरीर के आधार पर राहुल कुमार और अजान सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed