फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shortcuts ruined two happy, thriving families.

Auraiya News: शॉर्टकट ने उजाड़ दिए हंसते-खेलते दो परिवार

Sun, 18 Oct 2026 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Shortcuts ruined two happy, thriving families.
अछल्दा। जरा सी लापरवाही और जल्दबाजी ने दो हंसते-खेलते परिवारों की जिंदगी तबाह कर दी। अगर मामा-भांजे ने घर पहुंचने के लिए शॉर्टकट का रास्ता न अपनाया होता और रफुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल किया होता, तो शायद आज दो घरों के चिराग नहीं बुझते।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह की है। ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतरने के बाद दोनों युवक जल्दी घर पहुंचने की फिराक में थे। इसी जल्दबाजी में उन्होंने सुरक्षित रास्ते के बजाय शॉर्टकट अपनाया। प्लेटफार्म से उतरने के बाद लगभग 40 मीटर दूर रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचने के लिए रेल पटरियों के बीच से गुजरने लगे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि वे उत्तर की ओर बने पैदल पार पुल से होते हुए करीब 500 मीटर की दूरी तय कर रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचते, तो दोनों की जान बच सकती थी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि रेलवे प्लेटफार्म नंबर-4 से महेवा रोड को जोड़ने वाले लिंक रोड पर आवागमन सुगम होता और दक्षिण की तरफ पैदल पार पुल बना होता, तो शायद यह अनहोनी टल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते रेलवे स्टेशन से महेवा रोड लिंक रोड तक करीब 50 मीटर का रास्ता पानी में डूब जाता है। यह जमीन रेलवे की है, जिस पर बड़ा फाटक लगाकर बंद किया गया है। यदि रेलवे प्रशासन यहां से रास्ता दुरुस्त कर देता और प्लेटफार्म नंबर-4 से फुटओवर ब्रिज की सुविधा होती तो शायद दोनों युवक सुरक्षित अपने घर पहुंच जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed