{"_id":"6ad3d7f292852a43a102ed1d","slug":"uncle-and-nephew-killed-after-being-struck-by-amrit-bharat-train-auraiya-news-c-211-1-aur1009-153459-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आने से मामा-भांजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आने से मामा-भांजे की मौत
विज्ञापन
फोटो-12- कृष्ण। फाइल फोटो
आसपास के लिए...
फोटो-12- कृष्ण। फाइल फोटो
फोटो-13- राजू। फाइल फोटो
फोटो-14- क्रॉसिंग पर मौजूद लोगों की भीड़। संवाद
फोटो-15- रोते बिलखते परिजनों को संभालते लोग। संवाद
-तबीयत खराब होने पर भांजे को घर छोड़ने आ रहे थे मामा, रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गए
-हादसे में दोनों उछलकर 50 मीटर दूर जा गिरे दोनों, जेब में मिला सिर्फ इटावा-अछल्दा का पैसेंजर टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। शनिवार सुबह अछल्दा में रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मामा और भांजे की मौत हो गई। मामा सूरत से बीमार भांजे को लेकर घर छोड़ने आ रहे थे। दोनों मेमू से अछल्दा स्टेशन पर उतर ट्रैक पर चलकर घर की तरफ जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों हवा में उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे।
एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव रेजुआ निवासी कृष्ण (35) और उनका भांजा राजू (30) गुजरात के सूरत में एक फैक्टरी में काम करते थे। राजू की तबीयत खराब होने के कारण कृष्ण उसे घर छोड़ने के लिए साथ आ रहे थे। फफूंद के गांव नगला रामलाल रायपुर के मूल निवासी राजू का अछल्दा के लक्ष्मीनगर में मकान है, जिसमें परिजन रहते हैं। इसीलिए दोनों सूरत से इटावा पहुंचे और वहां से अछल्दा के लिए मेमू ट्रेन में सवार हुए। मेमू ट्रेन शनिवार सुबह 6 बजकर 6 मिनट पर अछल्दा रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से उतरने के बाद दोनों रेलवे ट्रैक पर चलकर अपने घर की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान क्रॉसिंग के पास दिल्ली की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने हवा में उछलकर करीब 50 मीटर दूर गिरने के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। करीब 5 मिनट की जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इटावा जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यदुवीर सिंह और फफूंद चौकी प्रभारी राम प्रताप सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तलाशी के दौरान राजू की जेब से इटावा से अछल्दा तक का पैसेंजर ट्रेन का टिकट मिला। हालांकि, उनके पास सूरत से इटावा तक का कोई टिकट नहीं मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।
इनसेट
इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
हादसे का शिकार राजू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता बाहर रहकर ट्रक चलाते हैं। घटना की जानकारी के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए। राजू की शादी हो चुकी थी और उसके परिवार में उसकी पत्नी नेहा तथा दो साल का बेटा कन्हैया है। इकलौते बेटे की मौत से परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, कृष्णा पांच भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी चार बहनें हैं। कृष्णा का परिवार भी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंच गया।