फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Industries haven't come to fruition in Bidhuna and Achalda, with more than half the plots lying vacant.

Auraiya News: बिधूना व अछल्दा में धरातल पर नहीं उतरे उद्योग, आधे से ज्यादा प्लाॅट खाली

Wed, 08 Oct 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 08 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Industries haven't come to fruition in Bidhuna and Achalda, with more than half the plots lying vacant.
फोटो-08एयूआरपी06- औरैया इंडस्टि्रयल एरिया का नजारा। संवाद
औरैया। उद्यमियों ने इंडस्टि्रयल एरिया में जमीन पाकर अपने उद्योग तो लगाए साथ ही कारोबार को देश दुनिया तक पहचान भी दिलाई। फिर भी यहां के औद्योगिक गलियारे में शत-प्रतिशत उद्यम लग नहीं पाए हैं। खास बात तो यह है कि औरैया शहर के इंडस्टि्रयल एरिया में 100 फीसदी उद्योग लगे, पर अछल्दा व बिधूना में आज भी आधे से ज्यादा प्लॉट खाली पड़े हैं। इसके पीछे वजह जमीन के सर्किल रेट का अधिक होना बताया जा रहा है। हालांकि उद्योग विभाग इन खाली प्लाॅटों में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने में जुटा है।
विज्ञापन

जनपद में युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए औरैया में एक दशक पहले बुनियादी सुविधाओं के साथ तीन औद्योगिक एरिया विकसित हुए थे। इनमें औरैया में चयनित जमीन पर 46, बिधूना में 44 तो अछल्दा में 46 प्लाॅट विकसित किए गए थे ताकि उद्यमी यहां पर अपना उद्यम लगाकर कारोबार कर सकें। इसके लिए यहां पर उद्योग विभाग ने विभिन्न उद्यम के कारोबारियों को प्रोत्साहित किया और यहां की इंडस्टि्रयल एरिया में उन्हें उद्योग लगाने के लिए प्लाॅट आवंटित किए। औरैया इंडस्टि्रयल एरिया की बात करें तो यहां पर सभी 46 प्लाॅटों पर इकाइयां लगी हैं। यहां पर लगी इकाइयों में कृषि उत्पाद, सोलर, इलेक्ट्रानिक, फूड प्रोसेसिंग यूनिट समेत कई कारोबार चल रहे हैं।
विज्ञापन

एक उद्यमी ने तो बाजरे की प्रोसेसिंग कर इसे सात समुंदर पार तक ख्याति दिलाई है। इसके अलावा अन्य छोटी इकाइयां भी आसपास के जिलों में भी अपने पैर पसारे हैं। बिधूना के चिरकुआ स्थित इंडस्टि्रयल एरिया में 44 प्लाॅट विकसित हुए थे। यहां पर 29 इकाइयां लगी है। 15 प्लाॅट अभी भी खाली हैं। इसी तरह अछल्दा में भी 46 प्लाॅटों में से महज 10 इकाइयां लगी हैं जबकि 36 प्लाॅट खाली हैं लेकिन अभी तक इन खाली प्लाॅटों पर उद्योग लग नहीं पाए हैं। उद्योग विभाग के अनुसार जिन औद्योगिक एरिया में प्लाॅट खाली हैं, वहां पर उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है लेकिन सर्किल रेट में वृद्धि होने की वजह से उद्यमी जमीन खरीदने में पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
नए उद्योगों के लिए जमीन तलाशने में जुटा विभाग
औरैया इंडस्टि्रयल एरिया में 100 फीसदी उद्योग लगने के बाद अब नया इंडस्टि्रयल एरिया विकसित करने के लिए जमीन तलाशने में जुटा है। कंचौसी के इलाके को इसके लिए मुफीद माना जा रहा है। खास बात तो यह है कि इस इलाके में आयात निर्यात के लिए यहां पर रेलवे की डीएफसी लाइन भी है। साथ ही साथ यह कानपुर देहात से सटा भी है। इस लिहाज से यहां का एरिया उद्योगों के लिए उद्यमियों को पसंद आएगा। यह पर जमीन फाइनल करने की जिम्मेदारी यूपीएसआईडीसी को सौंपी गई है। उसने जनपद में कई जगह पर जमीनें भी देखी हैं लेकिन कंचौसी की जमीन पहली पसंद बनी है। हालांकि इस पर फाइनल मुहर लगना बाकी है।

-------------------
उद्यमियों को किया जाएगा प्रोत्साहित
रोजगार के लिए इंडस्टि्रयल एरिया में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। खाली प्लाॅटों को जल्द भरा जाएगा। वहीं, कंचौसी के पास यूपीएसआईडीसी के लिए जमीन तलाशने का काम शुरू किया गया है।
-दुर्गेश कुमार, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed