फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In-laws harassed married woman for not fulfilling plot demand in auraiya

औरैयाः प्लाट की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को किया प्रताड़ित, पति समेत चार पर दर्ज रिपोर्ट

Mon, 23 Mar 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
In-laws harassed married woman for not fulfilling plot demand in auraiya
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी आरती ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी विवाहिता सतनाम सिंह की बेटी आरती ने बताया कि उसकी शादी मई 2014 में कोतवाली क्षेत्र के इंगुठिया गांव के संदीप कुमार कुशवाहा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल दहेज में प्लाट शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उसने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। मायके वालों ने ससुराल वालों को समझाया, तो मामला शांत हो गया। कुछ समय बाद फिर ससुराल वालों ने प्लाट की मांग शुरू कर दी। उसने मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने 25 जनवरी 2020 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही हत्या की धमकी भी दी। थाना प्रभारी ने बताया आरती की तहरीर पर पति संदीप कुमार, ससुर प्रमोद सिंह, सास विमला देवी, देवर मोहित सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed