फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If you do not get ration after applying thumb, dial toll free number

Auraiya News: अंगूठा लगाने के बाद न मिले राशन तो डायल करें टोल फ्री नंबर

Sun, 24 Sep 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
If you do not get ration after applying thumb, dial toll free number
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। राशन दुकानों पर ई-पॉस मशीन पर राशन कार्ड धारक का अंगूठा लगवाने के बाद राशन न देना कोटेदारों को महंगा पड़ सकता है। इस अनियमितता पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से कार्डधारकों की सहूलियत के मद्देनजर 1800-1800-150 टोल फ्री नंबर जारी किया है।

राशन दुकानों पर अक्सर सामग्री वितरण के दौरान अनियमितता होने की शिकायतें होती हैं। घटतौली से लेकर राशन न देने पर गतिरोध भी होते हैं। शासन के आदेशानुसार ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगाने के बाद पर्ची की व्यवस्था चंद दुकानों तक सीमित हैं। जिले की 619 राशन दुकानों पर पारदर्शी व्यवस्था हो इसे लेकर तमाम इंतजाम भी किए जा रहे हैं। आए दिन होने वाले गतिरोध से छुटकारा पाना के लिए टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पिछले एक वर्ष में पांच दुकानें ग्रामीणों द्वारा लगाए गए घटतौली व राशन न देने की शिकायत के बाद निलंबित की गई हैं। कोटेदार किसी तरह की तानाशाही न कर सके इसके लिए कार्डधारकों को बिना किसी प्रदर्शन व कार्यालयों के चक्कर काटने से छुटकारा दिलाया गया है। अब अंगूठा लगाने के बाद राशन न मिलने की स्थिति में महज टोल फ्री नंबर डायल करते हुए शिकायत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग की ओर से जारी किए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 का बड़े पैमाने प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। कोटेदारों की मनमानी पर यह व्यवस्था काफी हद तक अंकुश लगाएगी। पीड़ित कार्ड धारकों को अब कार्यालय में शिकायत करने के लिए जाने की जद्दोजहद नहीं करनी होगी। राशन दुकान से तुरंत मोबाइल फोन से सूचना देनी होगी। - देवमणि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article