{"_id":"6a6cf177ddd7267384042cca","slug":"hut-caught-fire-due-to-short-circuit-money-and-goods-burnt-auraiya-news-c-211-1-aur1008-149017-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, रुपये व सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, रुपये व सामान जला
Sat, 01 Aug 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी व मौजूद पुलिस। स्रोत: दमकलकर्मी
- फोटो : 1
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव साजनपुर में शुक्रवार को बिजली के केबल में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में अचानक आग लग गई। सूचना पर आई दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सदस्य बाहर निकल आए। इससे कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन घर में रखे रुपये और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
गांव निवासी रमाकांत शर्मा फूंस के बंगले (झोपड़ी) में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर झोपड़ी में अचानक आग लग गई। उस समय उनके पुत्र मेजर शर्मा (28 ) और पुत्रवधू शिखा देवी (25 ) सो रहे थे। आग की लपटें और धुआं देखकर दोनों तुरंत बाहर निकल आए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
पीड़ित ने बताया कि आग में झोपड़ी में रखा गेहूं, चना, भूसा, घरेलू सामान, सेक्शन पाइप, मोबाइल, कृषि उपकरण व अन्य आवश्यक सामान जलकर राख हो गया। बताया कि मजदूरों के भुगतान के लिए रखे करीब 50 हजार रुपये भी जल गए। सूचना पर दमकल विभाग के डीपी सिंह, मेहरबान सिंह, सुभाष चंद्र सहित अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली के केबल में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की सूचना संबंधित राजस्व विभाग के लेखपाल सत्येंद्र यादव को भी दे दी गई है।