फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Husband hangs at wife's maternal uncle's house

पत्नी के मायके जाने पर पति ने लगाई फांसी

Tue, 12 Sep 2017 11:08 PM IST
औरैया
औरैया Updated Tue, 12 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Husband hangs at wife's maternal uncle's house
घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
थाना अंतर्गत गांव जुआ की मडैयां में युवक ने पत्नी के मायके जाने पर फांसी लगा जान दे दी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन

जुआ की मड़ैया निवासी त्यागी लाल (25) पुत्र राजाराम दोहरे का विवाह एक साल पहले गांव कन्हईपुर्वा थाना अछल्दा निवासी रागिनी देवी के साथ हुआ था। त्यागी लाल मजदूरी करके जीवन यापन करता था। रागिनी के घर में श्राद्ध का कार्यक्रम था। सोमवार को जब उसने मायके जाने की बात कही तो त्यागी लाल ने ले जाने से मना कर दिया। इस पर घर में विवाद हुआ। इसके बाद राजाराम बहू रागिनी देवी को लेकर श्राद्ध में सम्मिलित होने चले गए। इससे त्यागी लाल क्षुब्ध हो गया और उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की दोपहर राजाराम, बहू को लेकर वापस आया तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। उसने आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर ग्रामवासियों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा तो त्यागीलाल का शव कमरे में लगे कुंडे से लटका था। शव देख पत्नी रागिनी बेहोश हो गई। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुझ गया इकलौता चिराग
युवक अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। अब त्यागी की मौत से घर का चिराग बुझ गया। जिससे पिता का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed