{"_id":"1e4a8030fe6265ef07d58138c0bfccba","slug":"hugged-to-death-by-the-newly-married-husband-disconnection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति वियोग में नव विवाहिता ने मौत को गले लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति वियोग में नव विवाहिता ने मौत को गले लगाया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
सवा माह पूर्व पति की मौत के गम में नव निवाहिता ने मौत को गले लगा लिया। युवती ने अपने मायके में फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। 28 जुलाई को पति ने फांसी लगाकर ही आत्महत्या की थी। तब से वह अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्राम केबिन की मड़ैया निवासी सत्य प्रकाश सिंह गुरुवार की सुबह औरैया गए थे। वहीं उनकी पत्नी खेतों पर गई थी। इसी दौरान उनकी पुत्री अर्चना (25 वर्ष) पत्नी अखिलेश गांव किनारे मकान में बंधे जानवरों को पानी पिलाने की बात कहकर घर से चली गई। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
बाद में देखा कि गांव किनारे स्थित मकान में अर्चना ने फांसी लगा ली। परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। सीओ जीडी मिश्रा, एसआई सुरजीत सिंह, एसआई विनीत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। शव उसके ही दुपट्टे से लटक रहा था। शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मृतका के पिता सत्य प्रकाश का कहना है कि उसने बेटी अर्चना की शादी दो वर्ष पूर्व अपने अखिलेश निवासी रतनीपुर भीखेपुर, औरैया के साथ की थी। गत 28 जुलाई को ससुरालियों के कहने पर बेटी अर्चना को अपने घर केबिन की मड़ैया ले आया था।
इसी दौरान दामाद अखिलेश ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पति की मौत के बाद अर्चना परेशान एवं गुमशुम रहने लगी थी। थानाध्यक्ष मो.फहीम अख्तर का कहना है कि पति के वियोग में युवती ने आत्महत्या की है, फिर भी अधिक तहकीकात के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कई मौतों से मानसिक दबाव में थी अर्चना - दिबियापुर (औरैया)। मृतका अर्चना के पिता सत्यप्रकाश का कहना है कि अर्चना के पति अखिलेश की मौत से पहले शादी में मंझवा की भूमिका निभाने वाले उसके बहनोई मोहित निवासी भीखेपुर ने भी 16 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी।
इसके बाद उसके परिवार के कई लोगों की आकस्मिक मौत हुई। इन्हीं घटनाओं के चलते अर्चना मानसिक दबाव में थी।