{"_id":"6525955ec584641ede0af207","slug":"ht-line-wire-broken-two-buffaloes-died-due-to-electric-shock-auraiya-news-c-211-1-aur1002-3893-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एचटी लाइन का तार टूटा, करंट से दो भैंस मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एचटी लाइन का तार टूटा, करंट से दो भैंस मरी
विज्ञापन
बिधूना।
कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर में सोमवार रात को हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर किसान के चबूरते पर गिरा। जिसकी चपेट में आने से उसकी दो भैंसों की मौत हो गई। पीड़ित ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
सुंदरपुर निवासी किसान महेश सिंह ने बताया कि उसके घर के बाहर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। सोमवार रात 11 बजे के करीब अचानक से लाइन का तार टूट कर चबूतरे पर बंधी दो भैंसों के ऊपर जा गिरा। करंट लगने से उसकी दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद करवा कर तार को हटवाया। जानकारी मिलने पर पहुंचे एसडीएम निशांत तिवारी ने पीड़ित से घटना की जानकारी कर हर संभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया है। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि पीड़ित किसान की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद