फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   HT line wire broke and fell in school premises, 35 children survived

Auraiya News: स्कूल परिसर में टूटकर गिरा एचटी लाइन का तार, बचे 35 बच्चे

Wed, 23 Jul 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 23 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
HT line wire broke and fell in school premises, 35 children survived
स्कूल परिसर में टूटा पड़ा बिजली तार। - फोटो : खतरे के निशान से ऊपर बहती क्वारी नदी ।
अटसू (औरैया)। क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में बुधवार को उस समय दहशत फैल गई। जब स्कूल के ऊपर से निकली बिजली की एचटी लाइन का तार सुबह नौ बजे के करीब टूट कर परिसर में गिर गया।
विज्ञापन

कक्षा में पढ़ रहे बच्चों की नजर पड़ी तो भगदड़ मच गई। तार टूटने के दौरान स्कूल में 35 बच्चे मौजूद थे। स्कूल में बच्चे कक्षाओं में थे, इसी बीच एचटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। बाहर निकले कुछ बच्चों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया, इससे बाकी बच्चों ने बाहर दौड़ने की कोशिश की, लेकिन शिक्षकों ने सभी 35 बच्चों को कक्षा में सुरक्षित बैठाया।
विज्ञापन

उधर तार टूटने की सूचना प्रधानाध्यापक ने अटसू उपकेंद्र को दी। इसके बाद स्कूल पहुंचे कर्मचारियों ने लाइन को दुरुस्त किया। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि परिसर से निकली बिजली की लाइन में आए दिन स्पार्किंग होती रहती है। विभागीय अधिकारियों को दो साल से लाइन को स्कूल के ऊपर से हटाने के लिए अवगत कराया जा रहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि तार टूटने के समय बच्चे कक्षाओं में थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अवर अभियंता उपदेश कुमार ने बताया कि विद्यालय के ऊपर से निकली एचटी लाइन को हटवाने के लिए कवायद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed