फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Honoring police's hard work is a matter of pride for the department: ASP auraiya

औरैया: पुलिस की मेहनत को सम्मान मिलना विभाग के लिए गर्व की बात: एएसपी

Wed, 04 Mar 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Honoring police's hard work is a matter of pride for the department: ASP auraiya
एएसपी कमलेश दीक्षित को बेरीकेटिंग स्टैंड सौंपते भा.जी.बी.नि. के मार्केटिंग मैनेजर जीएन बालाजी, सह - फोटो : AURAIYA
औरैया। शरदोत्सव प्रदर्शनी पंडाल में बुधवार को नगर पालिका परिषद और भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कर्मठ पुलिस कर्मचारियों को शील्ड प्रदान कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, भारतीय जीवन बीमा निगम के मार्केटिंग मैनेजर जीएन बालाजी व अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान एएसपी ने कहा कि पुलिस की मेहनत को सम्मान मिलना गर्व की बात है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने कहा कि अपनी सर्विस के लंबे पड़ाव मेें वह अब तक कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं लेकिन कहीं भी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत, लगन और ईमानदारी को इस जज्बे के साथ सराहा नहीं गया। कहा कि पुलिस विभाग में काम करने वाला भी एक व्यक्ति है। उसे भी इस बात का अहसास करने का अधिकार है कि उसने जो ईमानदारी से मेहनत की है उसका पारितोषक उसे मिले।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पालिका प्रशासन व भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से पुलिस कर्मचारियों के सम्मान में उठाए गए इस कदम को तहे दिल से सराहा। इस दौरान भारतीय जीवन बीमा निगम आगरा से आए मार्केटिंग मैनेजर जीएन बालाजी ने पुलिस कर्मचारियों को असल जीवन का हीरो बताया। कहा कि फिल्मों में तमाम तरह के किरदार देखने को मिलते हैं। लेकिन वास्तविक जीवन में उन्हीं किरदारों को ये पुलिस कर्मचारी जीवंत रुप से निभाते हैं। इस मौके पर नगर पालिका परिषद और भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से संयुक्त रूप से 22 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शील्ड देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों अपर पुलिस अधीक्षक को सड़क सुरक्षा के लिए तीन बैरीकेटिंग स्टैंड सौंपे।

इस अवसर पर एलआईसी औरैया के शाखा प्रबंधक विपिन शुक्ला, दिबियापुर शाखा प्रबंधक एबी शाक्य, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ओमजी शुक्ला, वरुण झा, अभिकर्ता संदीप पाठक, मनोज शुक्ला, पवन विश्नोई, विकास अधिकारी जेपी अवस्थी, जितेंद्र प्रभाकर, ओपी वर्मा के अलावा भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही। कार्यक्रम का संचालन कवि अजय शुक्ल अंजाम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed