{"_id":"5aec9e404f1c1b64098b82df","slug":"high-alert-issued-to-the-administration-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में प्रशासन की ओर जारी किया गया हाई अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में प्रशासन की ओर जारी किया गया हाई अलर्ट
औरैया
Updated Fri, 04 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
आंधी में कच्चे मकान पर गिरा पेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए जिलाधिकारी ने विभाग की रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए छह मई तक हाई अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि मौसम विभाग ने चार मई से छह मई के बीच भले ही बारिश की संभावना न जताई हो, लेकिन तेज आंधी, आकाशीय बिजली गिरने व ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की। हवाओं की गति 25 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक भी हो सकती हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए पहले से ही जिले में हाई अलर्ट किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि राजस्व व ऊर्जा विभाग के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को चार दिनों तक कोई भी अवकाश नहीं दिया जायेगा। वह जिला मुख्यालय पर रहकर भी अपनी ड्यूटी करेंगे। छह मई के बाद भी मौसम विभाग से रिपोर्ट लेने के बाद ही वह इन विभागों के अधिकारियों को अवकाश दे सकेंगे। अगर इसके बाद भी आंधी की संभावना होती है तो बिना अनुमति के उन्हें छुट्टी नहीं दी जाएगी।