{"_id":"5e8a153a8ebc3e72c16a92d5","slug":"health-auraiya-news-knp553891672","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपुर जांच करने पहुंची चिकित्सकीय टीम को मुस्लिम महिलाओं ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानपुर जांच करने पहुंची चिकित्सकीय टीम को मुस्लिम महिलाओं ने लौटाया
विज्ञापन
औरैया। खानपुर कस्बे में रविवार को दोपहर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने पहुंची डॉक्टरों की टीम को महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा। महिलाओं ने दो टूक कहा कि डीएम का आदेश देखने के बाद जांच कराई जाएगी। महिलाओं के तेवर को देखते हुए डॉक्टरों की टीम को वहां से भागना पड़ा। बाद में टीम सीओ के आदेश पर जारी नोटिस को लेकर दोबारा गांव पहुंची, तब थर्मल स्क्रीनिंग की जा सकी। उधर, शहर के मोहल्ला बघाकटरा में भी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
खानपुर कस्बे में रहने वालों को नोटिस जारी कर उन्हें थर्मल स्क्रीनिंग कराने का आदेश जारी हुआ है। साथ ही उन्हें यह भी निर्देश जारी किया गया है कि जब तक पूरे कस्बे में रहने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हो जाती, वह घरों से नहीं निकलेंगे। गांव के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के लिए रविवार को 20 चिकित्सकों की टीम गठित की गई है।
रविवार को दोपहर चिकित्सकों की एक टीम चिंह्ति किए गए 25 लोगों की जांच करने कस्बा खानपुर पहुंची। इस बीच महिलाओं ने थर्मल स्क्रीनिंग कराने का विरोध करते हुए इंकार कर दिया और चिकित्सकीय टीम से डीएम द्वारा उनकी थर्मल स्क्रीनिंग के लिए जारी किए गए नोटिस की मांग की। मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि जब तक उन्हें डीएम का लिखित आदेश नहीं मिलता, वह थर्मल स्क्रीनिंग नहीं कराएंगी। महिलाओं के विरोध को देख चिकित्सकीय टीम को लौटना पड़ा। टीम ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य व जिला प्रशासन को दी। इस पर सीओ सिटी के आदेश पर टीम दोबारा कस्बा खानपुर कस्बे में जारी किए गए नोटिस को लेकर पहुंची, जिसे देखने के बाद 25 चिंह्ति किए गए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
उधर, शहर के मोहल्ला बघाकटरा में चिकित्सकों की एक टीम पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। जहां टीम ने वहां निवास करने वाले 12 से अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान मोहल्ले को पुलिस ने चारों ओर से घेरा। घेराबंदी देख मोहल्ले में निवास करने वालों में हड़कंप मचा रहा है।