{"_id":"5da7661b8ebc3e016b6b0c63","slug":"health-auraiya-news-knp5201693107","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के मिले तीन और मरीज, संख्या पहुंची 12","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के मिले तीन और मरीज, संख्या पहुंची 12
विज्ञापन
औरैया। लगातार डेंगू के रोगियों की संख्या में इजाफा होने से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप है। बुधवार को शहर स्थित सरकारी अस्पताल में डेंगू के तीन नए रोगी मिले हैं, जिले में अब डेंगू रोगियों की संख्या 12 हो गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि डेंगू रोग को नियंत्रित करने को उनके स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं।
मौसम परिवर्तन के साथ अस्पताल में तेजी से मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला था। पिछले 15 दिनों से यह संख्या कम होती नहीं दिख रही है। सरकारी अस्पतालों की स्थिति आज भी पहले जैसी ही है। बुधवार को चिचौली और शहर स्थित जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर बीमारी से बचने के उपाय बताए।
शहर स्थित 50 शय्या अस्पताल में मरीजों की भीड़ दिखी। मरीजों में तीन रोगी डेंगू के मिले, ये रोगी मिलने से जिले में डेंगू रोगियों की संख्या 12 हो गई है। रोगियों को जांच में एनएस-1 की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर भर्ती किया गया है। हालांकि शाम तक आराम मिलने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। साथ ही, इन दिनों इस्केविस व फेरेनजाईटिस के मरीज बढ़े हैं। डॉ. अमित पोरवाल ने बताया कि इस्केविस के मरीजों में चमड़ी पर छोटे दाने पड़ जाते हैं, खुजाने पर ये और बढ़ जाते हैं। फेरेनजाईटिस मरीज के मुंह में लाल धब्बे पड़ जाते हैं तथा इन मरीजों को कुछ भी निगलने में तकलीफ होती है। इसे थ्रोट इंफेक्सन भी कहते हैं। मरीजों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके राय ने बताया कि बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने को जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जनता को कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं कि वह अपने आस-पास गंदगी न होने दें और अधिक दिन तक एक स्थान पर जलभराव न रहने दें।