फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Guard removed after monkey skeleton found in under-construction tank

Auraiya News: निर्माणाधीन टंकी में बंदर का कंकाल मिलने पर गार्ड को हटाया

Thu, 16 Apr 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 16 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Guard removed after monkey skeleton found in under-construction tank
अयाना। दो दिन पहले गांव महारथपुर में निर्माणाधीन पानी की टंकी में कंकाल मिलने के मामले में टंकी के चौकीदार को हटा दिया गया है। जल निगम की ओर से नए चौकीदार की यहां पर तैनाती कर दी गई है। उधर कंकाल का डीएनए सैंपल जांच के लिए मथुरा स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

जल निगम के अधीक्षण अभियंता अमन यादव ने बताया कि महारथपुर गांव में दो दिन पहले निर्माणाधीन पानी की टंकी में मिला कंकाल बंदर का था। यह पर चौकीदारी कर रहे गार्ड को हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि महारथपुर में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण पेयजल पाइप लाइन योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। इसमें अवर जलाशय का काम लगभग 90 फीसदी पूरा कराया जा चुका है। अन्य कार्य अभी चल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टंकी के आसपास बंदरों का झुंड मंडराता रहता है। इसी दौरान निर्माणाधीन टंकी में बंदर गिर गया होगा। इसमें वहां तैनात गार्ड की लापरवाही के कारण बंदर की जान चली गई। इस प्रकरण में गार्ड को हटा दिया गया है। उसके स्थान पर दूसरा गार्ड तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed