फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   goods worth lakhs burnt due to fire in furniture shop

Auraiya News: फर्नीचर की दुकान में आग से लाखों का सामान जला

Sat, 29 Apr 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 29 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
goods worth lakhs burnt due to fire in furniture shop
औरैया। शहर में इटावा रोड पर तिलक इंटर कालेज के सामने स्थित फर्नीचर की दुकान पर अज्ञात कारणों से नीचे के तल में आग लग गई। जिससे उसमें रखा लाखों रुपये का फर्नीचर आदि सामान जलकर राख हो गया। जानकारी पर पहुंची एसपी की निगरानी में औरैया व गेल की फायर कर्मचारियों ने तीन घंटे के अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


तिलक इंटर कालेज के सामने स्थित मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी अरुण पुरवार की रॉयल फर्नीचर के नाम से कुर्सी, मेज, गद्दे आदि की दुकान है। शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे ट्रैफिक इंचार्ज देवेंद्र कुमार शर्मा पुलिस लाइन में होकर परेड जा रहे थे। तभी अचानक से बीच रास्ते में पहुंचते ही दुकान के पीछे की तरफ से धुंआ उठता देखा। इस पर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी तो दुकान के नीचे (बेसमेंट) से आग की तेज लपटें निकलती दिखीं। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोल रुम, फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही बिजली केंद्र को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही लगभग 15 मिनट में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। जहां उन्होंने दुकान के किनारे से लगे लकड़ी के गेट को तोड़कर आग पर पानी डालना शुरू किया। इसी बीच आग लगने की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक अरुण भी मौके पर पहुंचे। जहां शटर खुलने के बाद फायर कर्मचारियों ने दुकान के अंदर से बेसमेंट में धधक रही आग पर पानी डालना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच लगभग थोड़ी ही देर में एसपी चारू निगम भी मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने तत्काल गेल स्थित फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। जिससे गेल की गाड़ियां भी घटना स्थल पर पहुंच गईं। जहां औरैया और गेल के फायर कर्मचारियों ने एसपी की मौजूदगी में तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एसपी चारू निगम ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। बताया कि अभी पीड़ित दुकानदार की ओर से कोई आग से हुए नुकसान की लिखित जानकारी नहीं दी गई है। फायर ब्रिगेड की टीम को आग से हुई क्षति का आकलन करने के निर्देश दे दिए हैं। उधर, सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पवन कुमार, लेखपाल अगम तिवारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed