{"_id":"64ff59227bb5e5fbdd08befc","slug":"goods-train-stood-for-50-minutes-due-to-brake-shoe-jam-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-2830-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ब्रेक शू जाम होने से 50 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ब्रेक शू जाम होने से 50 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी
विज्ञापन
कंचौसी। सोमवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे के बाद इटावा से कानपुर आ रही मालगाड़ी के दो वैगन के ब्रेक-शू जाम होने की जानकारी होते ही लोको पायलट ने मालगाड़ी को कंचौसी स्टेशन व रेलवे क्राॅसिंग के बीच रोक दिया। मेन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी होने के कारण पीछे से आ रही दो माल गाड़ियों को आउटर पर रोका गया। लगभग 50 मिनट तक चले मरम्मत के काम के बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर मालगाड़ियों के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर बना है। सफल संचालन के दृष्टिकोण से रेलवे ने यह कवायद की है। सोमवार को इटावा से कानपुर सेंट्रल आ रही मालगाड़ी के दो वैगन के पहियाे के ब्रेक-शू जाम होने से दिक्कत महसूस होने पर लोको पायलट ने मालगाड़ी को मेन लाइन पर रोक दिया। साथ ही सतर्कता दिखाते हुए स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इस बीच पीछे से आ रहीं दो माल गाड़ियों को आउटर रोका गया।
इस घटना का असर यात्री ट्रेनों पर नहीं पड़ा। जानकारी होते ही न्यू कंचौसी से पहुंचे कैरिज एंड वैगन के कर्मचारियों ने एक दूसरे से सटे ब्रेक-शू को अलग करते हुए तकनीकी परीक्षण किया। इसके बाद गंतव्य को मालगाड़ी रवाना हो सकी। इसके साथ ही आउटर पर रोकी गई माल गाड़ियों को पास कराया जा सका।
विज्ञापन
रेलवे क्राॅसिंग पर जाम लगने से वाहन सवार एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर यातायात सुचारू हो सका था। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया कि ब्रेक शू जाम होने से मालगाड़ी खड़ी रही। संवाद