फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   goat thief car collapse with dcm

बकरी चोरी कर भाग रहे चोरों की अनियंत्रित कार डीसीएम से टकराई

Wed, 21 Jul 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
goat thief car collapse with dcm
रुरुगंज (औरैया)। बकरियां चोरी कर भाग रहे चोरों की कार अछल्दा-बिधूना मार्ग पर डीसीएम से जा टकराई। मौके पर मौजूद लोगों ने जब कार में बकरियां देखीं तो कार सवार भागने लगे। भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया जबकि उसके तीन साथी भाग गए। कार चालक ने चाकू से एक युवक पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन

अछल्दा-बिधूना मार्ग पर स्थित गांव बीराउसर के निकट मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई। घटना देख मौके पर मौजूद लोगों ने कार को घेर लिया। ग्रामीणों ने कार की डिकी से बकरियों की आवाज सुनीं तो कार सवारों को पकड़ने का प्रयास किया। तीन युवक मौके से भाग गए। जबकि भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया। कार चालक ने बीराउसर निवासी नीलेश कुमार पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसमें से बकरियां, ई-रिक्शा की चोरी की गई चार बैटरी, तीन चाकू और नशीला पाउडर भी बरामद हुआ। घायल नीलेश को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि बरामद कार औरैया के अनुज सेंगर की बताई जा रही है। पकड़े गए कार चालक ने अपना नाम रमाकांत निवासी नरायनपुर औरैया बताया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed