फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   GIC teacher died under suspicious circumstances in the lodge

Auraiya News: जीआईसी शिक्षक की लॉज में संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 23 Feb 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
GIC teacher died under suspicious circumstances in the lodge
औरैया। शहर के खानपुर चौराहे के पास लॉज के कमरे में कानपुर देहात के डिडौलिया राजकीय इंटर काॅलेज के शिक्षक संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी छोड़ कर वह 20 फरवरी से यहां रुके थे। मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को कब्जे में लिया है। पुलिस को कमरे से शराब की बोतलें मिलीं हैं। पत्नी ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के गांव आदमपुर निवासी विभांशु (48) राजकीय इंटर काॅलेज डिडौलिया में शिक्षक थे। उनकी ड्यूटी यूपी बोर्ड परीक्षा में सचल दल में लगी थी। 20 फरवरी को विभांशु शहर के खानपुर चौराहे के पास मां अंबे लॉज में आकर किराए पर रुके थे। 21 फरवरी की सुबह वह किसी काम से इटावा गए थे। वहां से शाम को वापस आए थे। 22 फरवरी की सुबह लॉज पर मौजूद मैनेजर गजेंद्र सिंह जब उनके कमरे में पहुंचे, तो विभांशु की हालत खराब थी। मैनेजर ने बताया कि इस पर उसने विभांशु से अस्पताल चलने या फिर परिजनों को फोन से जानकारी देने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। मैनेजर ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे उसने विभांशुु से मिले फोन नंबर पर बात की। इस पर उसने विभांशु की हालत खराब होने की जानकारी देते हुए परिजनों को सूचना देने के लिए कहा। शिक्षक ने यह भी बताया था कि उनकी ड्यूटी बोर्ड परीक्षा के सचल दल में लगी है। थोड़ी देर बाद उसी मोबाइल नंबर पर कानपुर नौबस्ता से एक कॉल आई। बात करने वाले ने अपने को नशा मुक्ति केंद्र का डॉक्टर बताया। कहा कि वह नशे का लती होने के चलते पूर्व में भी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रह चुके हैं। कहा कि वह नशा मुक्ति केंद्र से तीन लोगों की टीम भेज रहे हैं, लेकिन दोपहर लगभग दो बजे जब टीम पहुंची, तब पता चला कि शिक्षक की मौत हो चुकी है। लॉज मैनेजर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचे। शिक्षक के पास मिले एटीएम, आधार कार्ड, रुपये व मोबाइल कब्जे में लिए। शाम को पहुंची पत्नी गीता ने बताया कि पति बीमार रहते थे। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। एसपी चारू निगम ने मौके पर पहुंचकर लॉज के मैनेजर से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। एसपी चारू निगम ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed