फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Freedom from the hassle of prescriptions and long queues at the district hospital

Auraiya News: जिला अस्पताल में पर्चे के झंझट और लंबी लाइन से मिलेगी मुक्ति

Tue, 09 Jun 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Freedom from the hassle of prescriptions and long queues at the district hospital
फोटो -8- मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद - फोटो : पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा तस्करों के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद। संवाद
औरैया। शहर के जिला संयुक्त चिकित्सालय को पेपरलेस बनाने की कवायद तेज हो गई है। अस्पताल प्रशासन अब मरीजों को पर्चे की लंबी लाइनों और पुरानी जांचें सहेजने के झंझट से मुक्ति दिलाने की तैयारी में है। इसके लिए अस्पताल में आभा एप के जरिए काम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस ने शासन से पत्राचार करते हुए नौ नए कंप्यूटरों का मांग पत्र भेजा है। जैसे ही ये कंप्यूटर अस्पताल को उपलब्ध हो जाएंगे। डिजिटल काम की रफ्तार और तेज हो जाएगी। इसके लिए प्रत्येक डॉक्टर के समक्ष एक ऑपरेटर भी उपलब्ध होगा। डॉक्टर के परामर्श से लेकर लैब की जांचें सब कुछ मरीज की आभा आईडी पर अपलोड की जाएंगी।
विज्ञापन


इस नई व्यवस्था के तहत अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को बार-बार लाइन में नहीं लगना होगा। आभा एप पर मरीज की एक बार डिजिटल आईडी बन जाएगी, इसके बाद उसे एक यूनिक नंबर मिल जाएगा। यह नंबर हर जगह मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज जब भी किसी डॉक्टर के पास उपचार के लिए जाएगा, डॉक्टर उसकी बीमारी और इलाज की पूरी डिटेल सिस्टम में सबमिट कर देंगे।
इसके बाद मरीज देश या प्रदेश में कहीं भी जाएगा, वहां के डॉक्टर सिर्फ उसकी आईडी खोलकर पुरानी बीमारी और अब तक दिए गए इलाज की पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

फोटो -8- मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद

फोटो -8- मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद- फोटो : पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा तस्करों के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed