{"_id":"672a6943bc27b193050a6284","slug":"free-connections-were-to-be-given-the-municipality-collected-rs-50-thousand-from-25-applicants-auraiya-news-c-211-1-aur1002-118448-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मिलने थे मुफ्त कनेक्शन, पालिका ने 25 आवेदकों से वसूल लिए 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मिलने थे मुफ्त कनेक्शन, पालिका ने 25 आवेदकों से वसूल लिए 50 हजार रुपये
विज्ञापन
औरैया। शहरी क्षेत्र में लागू भारत सरकार की अमृत-2 योजना में 19 हजार शहरी जरूरतमंद लोगों को दिए जाने वाले पेयजल कनेक्शन पर पालिका का ग्रहण लग रहा है। निशुल्क दिए जाने वाले कनेक्शन पर पालिका की ओर से कनेक्शन फीस जमा कराई जा रही है। दो माह में 25 आवेदकों से 50 हजार रुपये की वसूली की गई।
नगर पालिका परिक्षेत्र में 40 करोड़ की अमृत-2 योजना में शहरी क्षेत्र के 19 हजार लोगों को निशुल्क पेयजल कनेक्शन दिए जाने हैं। इस योजना के आने से जहां लोगों को एक ही फोन पर कनेक्शन मिल सकेंगे। तो वहीं कनेक्शन के नाम पर लगने वाली फीस भी बच सकेगी।
एक ओर जहां नगर पालिका में शहरी क्षेत्र में पेयजल के लिए आने वाले प्रार्थना पत्र को जल निगम को हस्तांतरित किए जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं है। विभागीय सूत्रों के अनुसार पिछले दो माह में पालिका प्रशासन ने शहरी क्षेत्र से पेयजल के लिए आने वाले 25 आवेदनों पर प्रति कनेक्शन लगभग दो हजार रुपये जमा कराए जाते हैं। जिसकी आवेदक को रसीद दी जाती है। जिसके एवज में लगभग 50 हजार रुपये कनेक्शन चार्ज का वसूल किया गया है। ऐसे में जल निगम की ओर से संचालित केंद्र की इस योजना का लोगों को भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
जल निगम के अनुसार शहरी क्षेत्र में कनेक्शन के लिए आने वाले आवेदन पर निशुल्क कनेक्शन दिए जाने चाहिए लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से इसकी अनदेखी किया जाना गलत है।
इनसेट-- -
अब तक जल निगम की ओर से डाली गई पाइप लाइन व कनेक्शन की स्थिति-- -
कुल बिछाई गई पाइप लाइन-- -- 58,816 मीटर
कुल दिए गए कनेक्शन 1314
कुल नए बोर किए गए ट्यूबवेल 5 नए
रिबोर किए गए ट्यूबवेल 4 रीबोर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कनेक्शन चाहिए तो ये नंबर मिलाइए-- -
9493560000, 7525938067
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार-- -
केंद्र सरकार की अमृत-2 योजना के तहत 19 हजार शहरियों को निशुल्क पेयजल कनेक्शन दिए जाने हैं। कनेक्शन कराने वाले उपभोक्ता को सिर्फ बताए गए मोबाइल नंबर पर फोन करके पूछी जाने वाली जानकारी देनी होगी। जिस पर टीम उनके यहां पहुंचकर बिना किसी फीस के कनेक्शन करेगी। उपभोक्ता को कोई सामान भी नहीं देना है। लेकिन इसके लिए उपभोक्ता को घर के अंदर कनेक्शन करवाना होगा।
- विमल कुमार, एई, जल निगम, इटावा।
-- -- -- -- -- -- --
इस तरह की किसी भी योजना के संबंध में जल निगम विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। जिस वजह से पालिका में आने वाले आवेदनों पर नियमित कनेक्शन दिए जा रहे थे। जिसके एवज में सरकारी रसीद पर निर्धारित शुल्क जमा कराया जा रहा था। यदि इस तरह की कोई योजना है तो पता करके आगे से जो भी नए पेयजल के कनेक्शन के लिए आवेदन आएंगे उनको अब जल निगम विभाग इटावा को हस्तांतरित किया जाएगा।
- रामआसरे गुप्त, जलकल विभाग।
विज्ञापन
नगर पालिका परिक्षेत्र में 40 करोड़ की अमृत-2 योजना में शहरी क्षेत्र के 19 हजार लोगों को निशुल्क पेयजल कनेक्शन दिए जाने हैं। इस योजना के आने से जहां लोगों को एक ही फोन पर कनेक्शन मिल सकेंगे। तो वहीं कनेक्शन के नाम पर लगने वाली फीस भी बच सकेगी।
विज्ञापन
एक ओर जहां नगर पालिका में शहरी क्षेत्र में पेयजल के लिए आने वाले प्रार्थना पत्र को जल निगम को हस्तांतरित किए जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं है। विभागीय सूत्रों के अनुसार पिछले दो माह में पालिका प्रशासन ने शहरी क्षेत्र से पेयजल के लिए आने वाले 25 आवेदनों पर प्रति कनेक्शन लगभग दो हजार रुपये जमा कराए जाते हैं। जिसकी आवेदक को रसीद दी जाती है। जिसके एवज में लगभग 50 हजार रुपये कनेक्शन चार्ज का वसूल किया गया है। ऐसे में जल निगम की ओर से संचालित केंद्र की इस योजना का लोगों को भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
जल निगम के अनुसार शहरी क्षेत्र में कनेक्शन के लिए आने वाले आवेदन पर निशुल्क कनेक्शन दिए जाने चाहिए लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से इसकी अनदेखी किया जाना गलत है।
इनसेट
अब तक जल निगम की ओर से डाली गई पाइप लाइन व कनेक्शन की स्थिति
कुल बिछाई गई पाइप लाइन
कुल दिए गए कनेक्शन 1314
कुल नए बोर किए गए ट्यूबवेल 5 नए
रिबोर किए गए ट्यूबवेल 4 रीबोर
कनेक्शन चाहिए तो ये नंबर मिलाइए
9493560000, 7525938067
बोले जिम्मेदार