फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fraud in Auraiya crossed 80 thousand rupees from ATM, case filed on victim's tahrir, investigation started

औरैया में धोखाधड़ी कर एटीएम से 80 हजार रुपये पार, पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज, जांच शुरू

Fri, 24 Jul 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fraud in Auraiya crossed 80 thousand rupees from ATM, case filed on victim's tahrir, investigation started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव टडवा बिकू निवासी रागिनी पुत्री ज्ञान सिंह कठेरिया ने औरैया कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई की सुबह लगभग 11 बजे पिता के साथ कानपुर रोड पर स्थित विजया बैंक की एटीएम मशीन पर गईं थीं। तभी वहां पर पहले से एक युवक खड़ा था। सरवर धीमा होने के चलते एटीएम पर रुपये निकलने की प्रक्रिया भी देर से पूरी हो पा रही थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए उक्त युवक ने उनसे कहा कि आप थोड़ी देर रुक जाओ मैं अपना एटीएम ट्राई कर लूं। यह कहते हुए उसने मशीन से एटीएम निकाल कर उसे वापस करने के दौरान बदल कर दूसरा दे दिया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह वहां से पिता के साथ वापस घर आ गईं। तभी थोड़ी ही देर बाद उसके पिता के मोबाइल नंबर पर रुपये निकलने का मैसेज आने लगा। जिसमें रुपये निकालने वाले ने उसी दिन छह बार में 80 हजार रुपये खाते से पार कर दिए। बताया कि खाता खाली हो जाने के बाद रुपयों की निकासी बंद हो गई। पीड़ित युवती ने बताया कि उसके पिता का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अजीतमल में है। पीड़ित युवती ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed